चंडीगढ़: देशों के 23 से ज्यादा स्कॉलर तीन दिन के लिए बुलाए जा रहे है। मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर्स का एक स्पेशल डेलिगेशन जिसमें विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा और जॉइंट सेक्रेटरी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बाली मे भाग लेने आए।
विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में इस वर्ष विदेश मंत्रालय की तरफ से विभिन्न देशों के 23 स्कॉलर पहुंचेंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय द्वारा कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन 40 देशों में आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह पर वेदकरण एमडब्लयूएस तृतीय बाली के सिनेटर डा. आई गुशितन गुरा आर्य व पद्मश्री इंदिरा उदयाना को प्रदेश सरकार व केडीबी की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
