हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित
  • चंडीगढ़, 4 अक्टूबर — हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 – 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल’ पर पंजीकृत 63356 किसानों से धान की खरीद की गई है।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 892943.07 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 310821.24 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 720025.68 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ खरीद सीजन 2025 के दौरान 22 सितंबर से अब तक धान की सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से की गई है।

विभाग ने अब तक 425680.39 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं हैफेड ने अब तक 209796.67 मीट्रिक धान की खरीद की है। जबकि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 84548.61 मीट्रिक धान की खरीद की गई है।

हरियाणा की मंडियों/खरीद केंद्रों में धान की खरीद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि किसान भाइयों से अपील है कि वे अपनी फसल को मण्डी में अच्छी तरह सुखाकर एवं साफ करने के बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं। राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिये पुख्ता प्रबन्ध किये हुये है और धान के उठान कार्य में भी तेजी लाई जा रही है।

क्रमांक: 2025

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *