नीट परीक्षा के लिए चंडीगढ़ में बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्र

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):3 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा – 2026 के लिए चंडीगढ़ में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 6 परीक्षा केंद्रों में कुल 2854 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए एनटीए ने गाइडलाईन जारी कर दी है।नोडल ऑफिसर एसडीएम दक्षिण चंडीगढ़, श्रीमती ईशा कंबोज ने परीक्षा आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया । परीक्षा के सफल आयोजन के लिए एसडीएम मैडम ने सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों व प्रशासन द्वारा तैनात किए गए 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। मैडम द्वारा हर प्रकार की प्रशासनिक मदद व सुरक्षा प्रदान करवाने का आश्वासन दिया गया है।प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
परीक्षा के शहर समन्वयक श्रीमान वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 47 चण्डीगढ़ ने सभी केंद्राधीक्षकों पर्यवेक्षकों को मीटिंग में बताया परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ कोई एक मूल पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी,आधार कार्ड, राशनकार्ड लाना होगा। परीक्षार्थी केवल पारदर्शी बोतल साथ में ला सकते हैं। एनटीए द्वारा निषेध की गई वस्तुओं को साथ लाना वर्जित है। परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश का मान्य समय 11:00 बजे से लेकर1:30 बजे तक रहेगा।मीटिंग में भारतीय डाक विभाग से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *