गांव गोरखपुर से लुधियाना जाते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक गांव जांडली में रुका

चंडीगढ़, 14 जून — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज फतेहाबाद के गांव गोरखपुर से लुधियाना (पंजाब) जाते समय अनेक गांवों में काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को सुना। अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। ग्रामीण उनके सौम्य स्वभाव व सादगी के कायल हो गए। मुख्यमंत्री ने लोगों का हाल चाल जाना और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

श्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला गांव जांडली खुर्द, चंद्रावल, भुना, लहरिया, टिब्बी, कुला, जाखल में रूकवा कर ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार मुख्यमंत्री का सादगी और अपनेपन के भाव के साथ उनसे मिलना उनके मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाता है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *