फतेहाबाद को 1,00,77,000 रुपये की राशि जारी कर दी गई है: खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए जिला फतेहाबाद में चल रही 46 खेल नर्सरियों के 1150 खिलाड़ियों को जुलाई 2024 से जनवरी 2025 तक डाइट मनी के रूप में छात्रवृत्ति हेतु जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद को 1,00,77,000 रुपये की राशि जारी कर दी गई है।

मंत्री आज हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र में विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने बताय़ा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला फतेहाबाद में 53 खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं, इन नर्सरियों के चयनित 1325 खिलाड़ियों को डाइट मनी के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए संबंधित खेल नर्सरियों द्वारा अप्रैल 2025 से जून 2025 तक की उपस्थिति नर्सरी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। जैसे ही खेल नर्सरियों की उपस्थिति अपलोड हो जाएगी और नर्सरी के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति जारी कर दी जाएगी।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *