पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

डेराबस्सी के मुबारकपुर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के कार्यक्रम में पधारे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयास से पंजाबी बोली, संस्कृति एवं इतिहास के बारे में स्कूली विद्यार्थियों को कक्षा तीसरी से ही शिक्षा ग्रहण करवाए जाने के उद्देश्य से पंजाबी ओलंपियाड प्रतियोगिताएं बीते 3 वर्षों से करवाई जा रही हैं !

बोर्ड के मैनेजर जसप्रीत सिंह गिल, व लाखन सिंह ने आज सरस्वती विद्या मंदिर मुबारकपुर के छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में विजेता रहने पर प्रमाण पत्र भेंट किए!इस अवसर पर जानकारी देते स्कूल प्रबंधक मास्टर हरबंस लाल, प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बीते 3 वर्षों से लगातार पंजाबी बोली ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लिया है और विशेष उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को आज बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया गया ! इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी एवं पवन धीमान पम्मा ने अधिकारियों के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ! मास्टर हरबंस लाल ने बताया कि उनके स्कूल के विद्यार्थी कुश्ती प्रतियोगिता में भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं और सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के सारे खर्च का जिम्मा प्रबंधक उठा रहे हैं ! इस बात की सराहना करते हुए सुपरीटेंडेंट सुनील कुमार ने स्कूल प्रबंधन की मुक्त कंठ प्रशंसा की ! इस अवसर पर मास्टर मेहर चन्द शर्मा एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे !

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *