मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में किया जलाभिषेक; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में किया जलाभिषेक; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह)– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी और मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे और हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *