सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव : केएम पांडुरंग

News Alert

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): पारंपरिक लोकनाट्य विधा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 23 से 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में तीन दिवसीय सांग महोत्सव – 2026 का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह के हरियाणा लोक संस्कृति में अमूल्य योगदान को ध्यान में रखते हुए इस महोत्सव के दौरान धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

हरियाणा के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव है, जो सांगी (कलाकारों) द्वारा संगीत, नृत्य और लोककथाओं के माध्यम से सामाजिक नैतिकता और पौराणिक कहानियों का मंचन करता है। उन्होंने कहा कि इस सांग महोत्सव में प्रस्तुत किए गए नाटक आमतौर पर बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित होते हैं, जिनमें पौराणिक कथाएं जैसे प्रह्लाद भगत, राजा हरिश्चंद्र, ऐतिहासिक गाथाएं और सामाजिक मुद्दों जैसे महिला सशक्तिकरण को शामिल किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा संस्कृति को जीवंत रखे हुए सांग पार्टियां इस महोत्सव में भाग लेंगी और हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य करेंगी। महोत्सव तीनों दिन सुबह 10 बजे से सायं के 6 बजे तक आयोजित किया होगा। इस अवसर पर नगाड़ा वादन, लोकगायन और सांग प्रस्तुतियां दी जाएँगी।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *