दिल्ली (गुरप्रीत सिंह): सोमवार दोपहर दिल्ली विधानसभा की सिक्योरिटी में बड़ा फेलियर देखने को मिला जब एक मास्क पहने शख्स ने यूपी नंबर की SUV से गेट नंबर-2 का बैरियर तोड़ दिया और अंदर घुस कर, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के चैंबर के बाहर फूलों का गुलदस्ता रखा और उधर से ही फरार हो गया। अफसरों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
पुलिस वाले ने बताया कि बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड समेत कई टीमें पहुंचीं। पूरे इलाके की जांच की और कोई खतरा नहीं मिला। चूंकि सेशन नहीं चल रहा था, गेट-2 पर सिक्योरिटी ढीली थी—तभी ये कार 2 बजे आसानी से घुस गई।
सचिवालय अफसर बोले, “ड्राइवर सीधा स्पीकर के ऑफिस तक पहुंचा, गुलदस्ता पटका और उल्टा चला गया।” इस घटना ने सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर रवींद्र यादव फौरन साइट पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस CCTV फुटेज छान रही है, आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं। आसपास के स्टेट्स को यूपी नंबर कार की डिटेल्स भेज दीं गई हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने गुलदस्ता चेक किया, डॉग स्क्वायड ने भी क्लियरेंस दे दी।
हाल ही खत्म हुए बजट सेशन में भी सदन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, इसलिए यादव ने सीनियर अफसरों संग सारे कैमरे फुटेज देखे। वाहन ट्रैक करने के लिए स्पेशल दल बनाए गए।
