सीएम नायब सैनी ने समाधान शिविरों की ऑनलाइन समीक्षा की: अधिकारियों को दिए त्वरित निपटान और व्यक्तिगत उपस्थिति के सख्त निर्देश

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चल रहे समाधान शिविरों की गहन पड़ताल की। आम नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनते हुए उन्होंने संबंधित अफसरों को तुरंत और कारगर हल निकालने के कड़े आदेश दिए। जिला अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
प्रदेशभर में हर सोमवार और गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर व SDM दफ्तरों में ये शिविर लगते हैं जहाँ लोग अपनी परेशानियां रखते हैं। सीएम ने 2024, 2025 और 2026 वाले लंबित केसों पर खास नजर डाली और बोले, प्राथमिकता से इन्हें जल्द निपटाओ।
बैठक में महेंद्रगढ़ जिला और बादशाहपुर SDM दफ्तर में अफसरों के गायब रहने पर सीएम भड़क गए। सभी DCs व SDMs को फरमान जारी किया कि शिविरों में खुद हाजिर रहो, जनता की फरियाद सुनो। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा हर शुक्रवार DC की अध्यक्षता में हो—जो गोलमाल करे, उसके खिलाफ एक्शन हो और इसके लिए खुद निगरानी लो, क्योंकि इसमें कोई ढिलाई नहीं चलेगी।
नायब सैनी ने साफ कहा—सरकार का मकसद जनता की मुश्किलें समय पर, पारदर्शी तरीके से सुलझाना है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *