ग्रीष्मकाल के लिए जनस्वास्थ्य परामर्श

चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह):वर्तमान ग्रीष्मकालीन मौसम तथा खाद्य जनित बीमारियों के बढ़ते जोखिम को देखते हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा आम जनता को फलों की खरीद एवं उपभोग के दौरान निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है:

  • सड़क किनारे ठेलों, रेहड़ी बाज़ारों एवं खुले में बिकने वाले कटे या छिले हुए फलों का सेवन न करें। ये धूल, मक्खियों तथा अन्य प्रकार के प्रदूषण के संपर्क में होते हैं।
  • अत्यधिक पके हुए, दबे-खराब, क्षतिग्रस्त या असामान्य गंध/दिखावट वाले फल न खरीदें।
  • सभी फलों को खाने से पहले स्वच्छ पेयजल से अच्छी तरह धोएं, भले ही उन्हें छीलना हो।
  • केवल साफ-सुथरे एवं स्वच्छता बनाए रखने वाले दुकानदारों/विक्रेताओं से ही फल खरीदें।
  • कटे हुए फलों का तुरंत सेवन करें। विशेषकर गर्म मौसम में इन्हें अधिक समय तक सुरक्षित न रखें।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी अस्वच्छ प्रथाओं की सूचना वेब-आधारित एप्लिकेशन या ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसके माध्यम से दें।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *