07
Jun
कैथल l आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा में हार पर कांग्रेस नेताओं पर भीतरघात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक हैं, वहीं पर इंडिया गठबंधन का हार जाना इत्तेफाक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अभी लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं। यदि देशव्यापी तरीके से देखें तो इंडिया गठबंधन को जिस मकसद से लोकतंत्र, संविधान और देश की रक्षा के लिए बनाया गया था। उस मकसद में इंडिया गठबंधन काफी हद तक कामयाब हुआ है। जो…
