CM सैनी से हुई डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, 27 मार्च (बलविंदर सिंह)- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी की शिष्टाचार भेंट हुई।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपरिवार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

मुख्यमंत्री ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के समाज में सद्भावना और नैतिक मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *