अंत्योदय की राह पर सरकार, कुरुक्षेत्र में डॉ. अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

चंडीगढ (बलविंदर सिंह)- हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार गरीब का भला करने के लिए अंत्योदय की नीति से काम कर रही है। पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को आगे लेकर जाया जा रहा है। वर्तमान में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है। मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार ने डा. बीआर अंबेडकर के नाम से पंचतीर्थ का निर्माण किया है। इन स्थानों पर जाकर देश के नागरिकों गर्व की अनुभूति हो रही है। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने बच्चों को परिश्रम व मेहनत के लिए जागरूक करें।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रविवार को वाल्मीकि धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि धर्मशाला में तैयार की गई डा. भीम राव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने अपने पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद की याद में करवाया है। स्व. राजेंद्र प्रसाद प्रदेश में वाल्मीकि समाज के पहले जज 1980 बने थे।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश को ऊंचाई पर लेकर जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। ऐसा तभी संभव होगा, जब प्रत्येक नागरिक सक्षम होंगे।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नागरिकों से पंचकूला पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को पंचकूला में डा. बीआर अंबेडकर की जयंती को भव्य और विशाल कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से समाज से नागरिक हिस्सा लेंगे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *