सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक समानता -समरसता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले रविवार को झज्जर जिला के गांव माजरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम-दक्ष, छात्रवृत्ति योजनाएं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में नई संभावनाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी और हर वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी जो कि अब चौथे स्थान पर आ चुकी है, तथा जल्द की भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

मंत्री अठावले ने कहा केंद्र व राज्य सरकारें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग तथा जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *