चण्डीगढ़,27 फरवरी – हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज हरियाणा विनियोग(संख्या 1) विधेयक,2026 चर्चा उपरांत पारित किया गया।
हरियाणा विनियोग (संख्या 1) विधेयक, 2026
मार्च, 2026 के 31वें दिन को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सेवाओं के लिए हरियाणा राज्य की संचित निधि में से कुल 35,02,00,000 रुपये के भुगतान और विनियोग का प्राधिकार देने लिए हरियाणा विनियोग (संख्या 1) विधेयक, 2026 पारित किया गया है।
