हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स के लिए 27 खेल चिन्हित, 27 ओलम्पिक खेलो में होगे शानदार मुकाबले

हरियाणा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में 13 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद हरियाणा राज्य में हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 आयोजित होने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खेल कोटे से 477 के करीब सरकारी नौकरियों को बैकलॉग से भरने का फैसला लिया है जोकि प्रदेश के सारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इसकी सारी जानकारी www.IndianChess.org से देखी जा सकती है। 23 सितम्बर 2025 को हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) की बैठक के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी और खिलाड़ियों के ट्रायल होगे। यह राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

13 साल बाद हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 की वापसी –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि राजनीतिक विवादों के चलते 13 वर्षों से स्थगित हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स अब नवंबर 2025 में होंगे। सरकारी नौकरियां – खेल कोटे से 477 पद भरे जाएंगे। पिछले 13 सालों से राजनीतिक विवादों के कारण हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स का आयोजन नहीं हो सका। इससे करीब 15 हजार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के अवसरों से वंचित होना पड़ा। यदि हर साल ये ओलम्पिक खेल आयोजित होते तो प्रतिवर्ष करीब एक हजार खिलाड़ी पदक जीतकर नौकरी की पात्रता प्राप्त करते। हरियाणा प्रदेश में 13 साल के लंबे अंतराल के बाद नवंबर 2025 तक हरियाणा ओलम्पिक स्टेट गेम्स 2025 आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन की तैयारिया जोरो पर है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) को नवंबर महीने में स्टेट ओलम्पिक खेलो के आयोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

27 ओलम्पिक खेलो में होगे मुकाबले –
महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली तथा वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छूट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री स्वयं हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 का उद्घाटन करेंगे। खेलों में फर्जीवाडे पर रोक लगाने के लिए हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) ने बड़ा निर्णय लिया है। अब से खिलाड़ियों को मिलने वाले खेल सर्टिफिकेट पर उसके माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नम्बर व जन्मतिथि अंकित की जायेगी। इससे प्रमाण पत्रों के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जायेगी और वास्तविक खिलाड़ियों को ही लाभ मिल सकेगा।

हरियाणा सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) अब ओलम्पिक खेलों का कैलेंडर तैयार करने में जुट गया है। इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी योग्यता दिखाने का बड़ा मंच मिल सकेगा। हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) द्वारा खेलो की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों के खातों में डाले जाएंगे 42 करोड़ रुपए –
स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ और रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए मिलेगे।

24 सितम्बर 2025 से खेल महाकुंभ का दूसरा चरण शुरू होगा –
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर 2025 तक खेल महाकुंभ का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 836 पदक और दूसरे चरण में 1266 पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

13 साल बाद वापसी –
राजनीतिक विवादों के चलते 13 वर्षों से स्थगित हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स अब नवंबर 2025 में होंगे। सरकारी नौकरियां – खेल कोटे से 477 पद भरे जाएंगे।

प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों का लाभ –
अब तक करीब 15000 खिलाड़ी अवसरों से वंचित रहे। हर साल ओलम्पिक खेलो का आयोजन होने पर औसतन 1000 खिलाड़ी पदक जीतकर नौकरी पात्रता हासिल कर सकते थे।

पारदर्शिता पर जोर –
खिलाड़ियों को मिलने वाले सर्टिफिकेट पर माता-पिता का नाम, आधार नम्बर और जन्मतिथि अंकित करना आवश्यक किया गया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने कहा –
“यह केवल ओलम्पिक खेलों की वापसी नहीं बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य की नई शुरुआत है। इस बार की ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं हरियाणा की युवा प्रतिभाओं को नौकरी और पहचान दोनों दिलाने का अवसर देंगी।” मुख्यमंत्री स्वयं इस बार ओलम्पिक खेलों का उद्घाटन करेंगे।

आगे की योजना –
हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) को नवंबर 2025 में आयोजन की स्वीकृति मिल चुकी है और अब गेम्स का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी योग्यता दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा और खेलों को नई दिशा मिलेगी।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *