इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की हैदराबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाभास्कर एस. की अध्यक्षता में हुई बैठक

हैदराबाद: इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की 13 और 14 सितंबर को हैदराबाद के ताज महल होटल के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाभास्कर एस. की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. मार्री राघवैया ( महासचिव, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर), विशिष्ट अतिथि श्री किस्मत कुमार (आईएनटीआर के पूर्व निदेशक) और श्री ब्रह्मांडभेरी गोपा राजू (अध्यक्ष, द जर्नलिस्ट्स को-आपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लि.), अतिथि- श्रीमती इंदिराहेमा व श्रीमती कनकदुर्गा शामिल थीं।

आईएमजेयू के सदस्य व राज्य प्रमुख का विवरण इस तरह है- बाला भास्कर (तेलंगाना), हरिकृष्ण यादव (दिल्ली), रविशास्त्री (कर्नाटक), मोहनतारा ( तमिलनाडु), कृष्णमूर्ति (पंजाब), नागराजू (कर्नाटक), रामकृष्ण (आंध्र प्रदेश), संतोष सिंह लांजेवार (महाराष्ट्र), इप्सित प्रतिहारी (ओडिशा), श्रीनिवासन (तमिलनाडु), हर्ष गुप्ता (जम्मू), मनीष भारद्वाज (राजस्थान)। विशेष आमंत्रित सदस्य: वरिष्ठ पत्रकार दीपेंद्र चौहान (नेपाल), पत्रकार श्रीमती सी.ए. जयसिंघे चलानी (श्रीलंका) व वरिष्ठ साहित्यकार व कवि चंद्र विजय (झारखंड)। इनके अलावा आईएमजेयू के वरिष्ठ सदस्य नरेश मेश्राम, अब्दुराजक, कृष्णराजू, केबीएम राजू, अनिल मिश्रा, तिलक चंद, सुशील कुमार और उमाशंकर कुकरेती बैठक शामिल हुए।

हैदराबाद में आईएमजेयू की दो दिन चली बैठक में जहां वरिष्ठ पत्रकारों को कुछ राज्यों में असमान रूप से मिल रही पेंशन पर चर्चा हुई वहीं राज्य और केंद्र सरकार द्वारा छोटे और मझौले अखबारों के पत्रकारों के साथ हो रहे भेदभाव पर चिंता जाहिर की गई। साथ ही सरकार द्वारा पत्रकारों को मिल रही सुविधाओं में कटौती या उसे समाप्त कर देने से हो रही दिक्कतों पर भी गंभीर रूप से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्य अतिथि मार्री राघवैया ने कहा कि पत्रकारों को सरकारों का समर्थन करना चाहिए और सरकारों को भी पत्रकारों के कल्याण का ध्यान रखना चाहिए। पहले पत्रकारों के लिए रेलवे पास उपलब्ध थे और पात्र पत्रकारों को रेलवे टिकटों में छूट मिलती थी, लेकिन कोरोना के बाद केंद्र सरकार ने इसे रद्द कर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश के सबसे बड़े रेलवे ट्रेड यूनियन के रूप में, वे निश्चित रूप से केंद्र सरकार के ध्यान में यह मुद्दा लाएंगे और रेलवे पासों की बहाली के लिए काम करेंगे।

आईएनटीआर के पूर्व निदेशक किस्मत कुमार ने पत्रकारों के हितों की बात करते हुए कई सुझाव दिए और पद पर रहते हुए पत्रकारों के साथ वार्तालाप व कामकाज के अपने अनुभव को साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मांडभेरी गोपा राजू ने देशभर से आए पत्रकारों को आश्वासन दिया कि जर्नलिस्ट्स हाउसिंग को-आपरेटिव सोसायटी में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वे पत्रकारों को पूरा सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।

आईएमजेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाभास्कर एस. ने देश के जिन राज्यों में अभी तक वरिष्ठ पत्रकारों को पेशन नहीं मिल रही है। उन राज्यों के मुख्यमंत्री से लिखित अनुरोध करके सभी वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दिलवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छोटे और मझौले अखबारों के पत्रकारों के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने की कोशिश करेंगे।

अंत में राष्ट्रीय महासचिव हरिकृष्ण यादव नेपाल से आए वरिष्ठ पत्रकार दीपेंद्र चौहान और श्रीलंका से आईं पत्रकार सी.ए. जयसिंघे चलानी का आभार जताते हुए विभिन्न राज्यों से आए सभी वरिष्ठ पत्रकार और यूनियन प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। साथ की हैदराबाद की टीम और सुब्रह्मण्यम जैसे शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने हम सबको परिवार प्यार व स्नेह दिया।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *