मनीष सिसोदिया ने IPS वाई. पूरन कुमार को दी श्रद्धांजलि, जातिगत भेदभाव पर फूटा ग़ुस्सा

आज वरिष्ठ IPS अधिकारी श्री वाई. पूरन कुमार जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाक़ात की।

एक पढ़े-लिखे, सक्षम परिवार का बेटा…सिर्फ़ दलित होने की वजह से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान तक लेनी पड़ी। सोचिए, अगर एक दलित IPS अधिकारी के साथ ऐसा हो सकता है, अगर देश के चीफ़ जस्टिस तक को दलित होने के कारण अपमानित किया जा सकता है तो एक आम दलित नागरिक के साथ ये लोग क्या-क्या करते है।

शर्म आती है ऐसे नेतृत्व पर, जो इस घिनौनी सोच को बढ़ावा दे रहा है और अपराधियों पर कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पा रहा। सत्ता में बैठे लोग देश को फिर से जाति, ऊँच-नीच और अपमान के अंधे दौर में धकेल रहे हैं और ये हर उस इंसान के लिए चेतावनी है जो अभी भी चुप है।

  • मनीष ससोदिया इंचार्ज, आम आदमी पार्टी पंजाब।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *