हरियाणा (बलविंदर सिंह): सोमवार रात से हरियाणा में मौसम बिगड़ा हुआ है और ऐसे में मंगलवार सुबह हिसार समेत कई जगहों पर हल्की बरसात हुई। रात में हिसार, गुरुग्राम, नारनौल, भिवानी आदि में मध्यम वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने 17 जिलों में भारी बारिश, 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी क्षेत्रों में भी हल्की बरसात संभव है, और 8 मई को हालात और खराब होने के आसार हैं।
यह उथल-पुथल गेहूं की कटी फसल, सब्जियों व बागों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
अलर्ट वाले जिले
सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कैथल में अलर्ट जारी किये गए हैं और प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा में ओलावृष्टि-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 दिन तक रहेगा तूफानी मौसम
