जीरकपुर के पभात गोदाम एरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली दवाइयां बनाने की दो फैक्ट्रियों पर मारा छापा , छापे दौरान भारी मात्रा में नकली दवाइयां की खेप बरामद हुई

जीरकपुर : जीरकपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जीरकपुर पुलिस द्वारा देर शाम पभात गोदाम एरिया में गुप्त सूचना के आधार पर दवाइयां बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां , आयुर्वेदिक दवाइयां , फूड सप्लीमेंट्स , और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे थे ।

पुलिस ने मौके पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों को बुला दवाइयां की जांच करवाई जहां प्रथम जांच में पाया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के उलट दवाइयां की बड़ी ख़ेप तैयार की जा रही थी और पिछले कई सालों से यह फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं ।

बता दे की एक फैक्ट्री के सैंपल पहले भी भर गए थे जो सैंपल गलत पाए जाने पर फैक्ट्री पर 16 लख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था वहीं आज 6 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान दोनों विभागों ने दवाइयां एवं अन्य प्रोडक्ट्स के सैंपल एकत्रित किए हैं और दो में से एक फैक्ट्री को सील कर दिया ।

सील की गई फैक्ट्री में बिना किसी वैध लाइसेंस और बिना किसी मापदंड के गंदगी भरे माहौल में दवाईयां जिनमें की एलोपैथिक , आयुर्वेदिक , फूड सप्लीमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे थे ।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *