मंडी में रेड अलर्ट: नदियां–नाले उफान पर, स्कूल बंद, सड़कें अवरुद्ध – बांधों से छोड़ा गया पानी


मंडी-मंडी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 अगस्त को मंडी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी शैक्षणिक संस्थान बंजिला प्रशासन ने एहतियातन 26 अगस्त को मंडी जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल इंस्टीट्यूट और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। केवल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुले रहेंगे।

सड़कें अवरुद्ध – नेशनल हाईवे-21 बंद
लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने से मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-21) पंडोह के पास बंद है।
टनल क्षेत्र में कई यात्री फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन और बाबा पर्सनल कमेटी द्वारा फंसे लोगों के लिए भोजन और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा मंडी–कुल्लू कटौला मार्ग, स्लैपर–तत्तापानी, कमांद–प्रशर और धरमपुर–जोगिंद्रनगर मार्ग भी अवरुद्ध हैं।

नदी–नाले उफान पर, बांधों से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी
भारी बारिश से व्यास नदी और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

कोलडैम बांध से पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर 4–5 मीटर तक बढ़ गया है।

लारजी जल विद्युत परियोजना से 2000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है, और प्रवाह बढ़ने पर और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है।

पंडोह बांध से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है।

होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व टैक्सी चालकों को पर्यटकों को नदी–नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई

लगातार बारिश से जिले में 334 सड़कें बंद हैं।

229 ट्रांसफार्मर ठप होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

36 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं।

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों व पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे नदी–नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व ऊपरी इलाकों की ओर न जाएं। अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर आवश्यकता पड़ने पर संपर्क करें।

रेड अलर्ट के बीच मंडी में संकट: स्कूल बंद, सड़कें ठप, नदियां उफान पर

NH-21 बंद, टनल में फंसे यात्रियों के लिए प्रशासन ने कराई भोजन व्यवस्था

बांधों से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी – व्यास नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने दी चेतावनी

भारी बारिश से मंडी बेहाल: 334 सड़कें, 229 ट्रांसफार्मर और 36 पेयजल योजनाएं प्रभावित

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *