हरियाणा भवन में रेजिडेंट कमिश्नर के लिंक अधिकारी नामित

चंडीगढ़(बलविंद रसिंह): हरियाणा सरकार ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशानुसार गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिंक अधिकारी-1, गुरुग्राम के मंडलायुक्त को लिंक अधिकारी-2 जबकि फरीदाबाद के मंडलायुक्त को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।

ये लिंक अधिकारी रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में संबंधित अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य के कारण कोई पद रिक्त होने की स्थिति में सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनावी कार्य हेतु जाने वाले अधिकारी को अपने नामित लिंक अधिकारी को अग्रिम तौर पर सूचित करना अनिवार्य होगा।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *