भरी अदालत मे महिला वकील के थप्पड़ मारने से अदालती परिसर मे हड़कंप मचा

जालंधर-जालंधर की माननीय एसीजेएम हरप्रीत कौर की अदालत परिसर में जज के सामने एक व्यक्ति ने जूनियर महिला वकील को भरी अदालत मे उसी के कलाईंट ने थप्पड़ मार दिया। जिससे अदालत मे हडकंप मच गया। थप्पड़ मारने वाले को अदालत में मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने पकड़ लिया और उसे जज के कहने से बख्शी खाने के भीतर बंद कर दिया। और जज व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन व सचिव रोहित गंभीर ,सीनियर वाईस प्रधान राम छाबडा़ व सभी बार सदस्यों ने थाना नई बारादरी की पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत उक्त महिला के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक वकील के पास जूनियर महिला वकील काम करती है। आज वह अदालत में जज के सामने कोई गवाही करवा रही थी। कि इस दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति को धीरे आवाज में बात करने और जज साहिबा के समक्ष पीठ करने से मना किया गय‍ जिससे गुस्साकर उसने महिला वकील को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। साथी वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस मुलाजिमों के हवाले कर दिया। पता चला हे कि उक्त युवक नशे का आदि था और उस पर पहले भी मामले दर्ज हें ।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *