प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर रही है राज्य सरकार : आरती सिंह राव

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने फ़रीदाबाद जिला के गांव पल्ला सेहतपुर में एक अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि गांव पल्ला सेहतपुर में बनने वाले अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण पर 22.33 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

आरती सिंह राव ने बताया कि इस स्वास्थ्य संस्थान के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं जोड़ने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *