02
Jul
चंडीगढ़, 2 जुलाई – हरियाणा सरकार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र को लेकर आ रही समस्याओं पर गंभीर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है। यह कदम राज्यभर से मिले पिछड़ा वर्ग समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों की शिकायतों के बाद उठाया गया है। राज्य के विभिन्न पिछड़ा वर्ग समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी कि उनके बच्चों को पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र (एनसीएल) बनवाने में सरल पोर्टल के माध्यम से तकनीकी परेशानियों का…
