01
Dec
हरियाणा (बलविंदर सिंह): हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किए जाने का मार्ग अब पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है। यह अस्पताल श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक संजीवनी साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें बेहतर और नज़दीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। श्री अनिल विज ने आज यहां चण्डीगढ में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को आगामी 16 दिसंबर, 2025 तक सेक्टर-33 (भाग-1), अंबाला कैंट में प्रस्तावित स्थल के आवंटन संबंधी औपचारिक पत्र (ऑफ़र लेटर) सटीक लागत के साथ जारी करने के…
