05
Oct
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर- फतेहाबाद के रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव फूला में रविवार को सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत विधानसभा स्तर के खेलों का शुभारंभ प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने की। इस प्रतियोगिता में रतिया, नागपुर और फतेहाबाद खंड के गांवों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे युवाओं की ऊर्जा, शक्ति और प्रतिभा का उत्सव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
