24
Oct
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर -- हरियाणा की पावन धरती आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनी, जब 'सरबंसदानी' दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के 'पवित्र जोड़ा साहिब' की ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ का फरीदाबाद में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धा, भक्ति और एकता का यह अनुपम संगम शहर के प्रत्येक कोने में दिखाई दिया। इस स्वागत कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिकरत की। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित श्री गुरु दरबार साहिब गुरुद्वारा में "चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा" का स्वागत किया। श्री नायब…
