01
Dec
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर - हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सीधी भर्ती कोटे के अंतर्गत ग्रुप-सी पदों की मांग (रिक्विज़िशन) भेजने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर से बढ़ाकर 10 दिसम्बर, 2025 की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, सभी बोर्डों व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस सम्बन्ध में नए निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश 10 नवम्बर, 2025 को जारी पूर्व निर्देशों के आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, सरकार ने लिपिक के पदों के लिए फिलहाल…
