08
Apr
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): नई दिल्ली में मंगलवार रात देर तक चली तेज बरसात ने बुधवार सुबह अप्रैल की चढ़ती गर्मी को झटका दिया। गरज-चमक संग बौछारों से न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वायु गुणवत्ता में भी जबरदस्त सुधार आया और आज सुबह 9 बजे AQI 82 रहा, जो पूरी तरह संतोषजनक कैटेगरी में है।सफदरजंग के मुख्य मौसम स्टेशन ने पिछले 24 घंटे में 6.4 मिमी बारिश मापी गई। 2023 के 4 अप्रैल के बाद पहली बार इतनी बरसात दर्ज की गई है। आयानगर में सबसे ज्यादा 14.3 मिमी बारिश गिरी। पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड…
