31
Aug
चंडीगढ़, 31 अगस्त, 2025: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थिति रही। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने विशेष रूप से हड्डी रोग उपचार, पुनर्वास और आघात प्रबंधन के क्षेत्र में रोगियों की देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना की। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष…
