26
Jan
चंडीगढ़, 26 जनवरी - 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रही। राष्ट्रगान की धुन के साथ ‘एट होम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, ऊर्जा…
