03
May
चंडीगढ़, 3 मई- सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा रोहिणी के जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की भव्य 121 फुट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग का समर्थन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ इस विषय पर चर्चा करते हुए इसे मंजूरी देने का अनुरोध किया। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार शाम रोहिणी में एक निजी कार्यक्रम में आयोजित विष्णु अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अनिल शर्मा के साथ शिरकत की। जनसमूह…
