06
Apr
नई दिल्ली (गुरप्रीत सिंह): दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी ब्रेक के आरोपी सात विदेशी नागरिकों को 30 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में डाल दिया। इनमें छह यूक्रेनी हैं, बाकी एक अमेरिकी है। एनआईए ने अपनी हिरासत खत्म होने के बाद इन्हें स्पेशल जज प्रशांत शर्मा के सामने पेश किया। 16 मार्च को कोर्ट ने 11 दिन की NIA कस्टडी दी थी, फिर 10 दिन और बढ़ाई गई। जज ने NIA की अर्जी मान ली जिसमें ज्यूडिशियल हिरासत मांगी गई। आरोपियों के नाम हैं अमेरिकी मैथ्यू आरोन वैन डाइक, और यूक्रेनी हुरबा पेट्रो, स्लिवियाक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टेफनकीव मारियन,…
