18
Apr
चंडीगढ़ (नवल किशोर): ओलंपिक वैल्यूज़ एजुकेशन प्रोग्राम (OVEP) का चंडीगढ़ के सरकारी विद्यालयों में सक्रिय रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने और सहभागिता के तरीकों में सार्थक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सम्मान (Respect), उत्कृष्टता (Excellence) और मित्रता (Friendship) जैसे मूल्यों पर आधारित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दैनिक शैक्षणिक गतिविधियों में मूल्यों के समावेश पर बल देता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जो वर्तमान में चंडीगढ़ के 108 सरकारी विद्यालयों को कवर कर रहा है। शिक्षक…
