21
Nov
चंडीगढ़ , 21 नवंबर -हरियाणा ने गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 की ओपनिंग परेड में अपनी पहली शानदार राज्य झांकी प्रस्तुत की। आईएफएफआई ने इस वर्ष पारंपरिक उद्घाटन समारोह की जगह एक आकर्षक और भव्य 'सड़क परेड' का आयोजन किया, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और सिनेमा के रंगों से सराबोर एक अनोखा “चलित उत्सव” प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि 20 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाला यह नौ-दिवसीय प्रतिष्ठित महोत्सव में फ़िल्म-बाज़ार सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.एम. मकरंद पांडुरंग…
