18
Oct
चंडीगढ़,18 अक्तूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री ललित बत्रा ने शिष्टाचार मुलाकात करते हुए आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 की प्रति भेंट की है। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री कुलदीप जैन और श्री दीप भाटिया भी मौजूद रहे। आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पुष्पगुच्छ और शॉल भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरियाणा मानव अधिकार आयोग द्वारा तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली, उसकी चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते…
