06
Apr
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): आज पंजाब व चंडीगढ़ के स्कूलों व सरकारी दफ्तरों में ईमेल से भेजी गईं बम धमकियों ने हड़कंप मचा दिया। फिरोजपुर जिले की अदालत समेत कई शैक्षिक संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई, जिससे निकासी व कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। सुबह-सुबह ही जालंधर के तीन स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले। प्रशासन ने तुरंत छात्रों व कर्मचारियों को बाहर निकाला, जबकि पुलिस व बम निष्क्रियकरण दलों ने भवनों की बारीकी से तलाशी ली। अभी तक इन जगहों पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चंडीगढ़ में सेक्टर 41, 45 व 47 के स्कूलों को…
