15
Feb
चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक समानता -समरसता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले रविवार को झज्जर जिला के गांव माजरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।…
