03
Oct
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा वासियों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देते हुए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से 825 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजानाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में गृह विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम में बटन…
