29
Sep
चंडीगढ़, 29 सितंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार पेपरलेस रजिस्ट्रेशन करके राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ों पर सीधा प्रहार कर रही है। मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होगा तो भ्रष्टाचार की गुंजाइश कतई नहीं रहेगी। अब रजिस्ट्री का काम पूर्णत: डिजिटल होगा, जिसमें यह पहल मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस की हमारी नीति का जीवंत उदाहरण है। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन से पर्यावरण का भी बचाव होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में लाडवा विधानसभा की बाबैन तहसील से राजस्व विभाग की 4 नई पहलों के शुभारंभ अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने मंच से…
