10
Oct
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सस्ती, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जींद जिले के गांव बराड़ खेड़ा में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर योग्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया…
