01
Dec
चंडीगढ़, 01 दिसंबर— हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण और उसके रखरखाव की पूरी टेंडर प्रक्रिया को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के साथ अनिवार्य रूप से लिंक किया जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधे तैयार होने के बाद उसका मैंटनेंस भी निविदा प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए, ताकि लगाए गए पौधे जीवित व संरक्षित रह सकें। मंत्री ने कहा कि टेंडर लेने वाले ठेकेदारों द्वारा मजदूरों की ईएसआई राशि हर महीने जमा करवाई जा रही है या नहीं, इसकी नियमित मॉनिटरिंग…
