14
Jun
चंडीगढ़, 14 जून-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार को फतेहाबाद के गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यहां जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय मानक अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा वातावरण के लिहाज से बेहतर ऊर्जा उत्पादन का माध्यम है। समीक्षा बैठक में एनपीसीआईएल के परियोजना निदेशक श्री जिवेंद्र…
