20
Jun
चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विरासत की भूरि-भूरि प्रशंसा की और वहां के लोगों के योगदान को भारत की एकता और प्रगति में अमूल्य बताया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारतीय पुनर्जागरण की भूमि रही है, जिसने देश को रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रामकृष्ण परमहंस, सत्यजीत…
