मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति के मायनों को बदल दिया। वे लंबे समय तक विपक्ष में रहे, लेकिन विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने राजनीति की शालीनता को बनाए रखा। जब—जब सरकार जनता के हित में काम नहीं करती थी, तब भी वे अपनी मर्यादित भाषा के साथ सरकार को सचेत करने का काम करते थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था, जो भारत की राजनीति में एक केंद्र बिन्दु रहा।
श्री नायब सिंह सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज का विपक्ष जैसा है, वो स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी को पढ़ें और उनकी जीवनी को समझें। जिस प्रकार श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी लोकसभा में विपक्ष की आवाज बनकर उनका पक्ष रखते थे, कांग्रेस को उनके इस व्यवहार व आचरण से सीखना चाहिए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जैयेंदर सिंह छिल्लर, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
