गीता के उपदेशों की गाथा को विश्व पटल पर जीवंत रखने का काम कर रही है राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

हरियाणा (बलविंदर सिंह): ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के सरस और शिल्प मेले में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई है। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में गीता के उपदेशों को विश्व पटल पर जीवंत रखने का काम किया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित स्टॉल लगाए गए हैं।

ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपने-अपने विभिन्न विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग,  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पर्यटन विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वीटा, बागवानी विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, पुरातत्व संग्रहालय विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, हैफेड विभाग, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगी इस प्रदर्शनी में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और इस प्रदर्शनी में डिजिटल माध्यम से गीता के उपदेशों व महाभारत के दृश्यों सहित 48 कोस के तीर्थों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न भाषाओं में अनुवादित श्रीमद भगवद गीता के स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। इस राज्य प्रदर्शनी की सज्जा-सजावट इस प्रकार से की गई है कि इस प्रदर्शनी को देखने वाला प्रत्येेक पर्यटक इन लम्हों को अपने कैमरों में कैद करता हुआ नजर आ रहा है। यह प्रदर्शनी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसके अलावा यह राज्य स्तरीय प्रदर्शनी गीता के उपदेशों को प्रदर्शित करने की साक्षी भी बनी है।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *