अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के ट्रायल पांच जनवरी को करनाल में

चंडीगढ़, 26 दिसंबर -अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल -टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक टेबल -टेनिस हॉल सेक्टर-23 चंडीगढ़ में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 5 जनवरी को करनाल में होगा। ट्रायल एवं प्रतियोगिता में भाग लेने तथा आने-जाने का व्यय संबंधित खिलाड़ी के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिस विभाग का कर्मचारी इस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देगा तो उसको अपने विभागाध्यक्ष से ये प्रमाण- पत्र लाना होगा कि वह उसके विभाग का कर्मचारी है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में रक्षा सेवाओं, अर्ध-सैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अस्थायी कर्मचारी, नव नियुक्त कर्मचारी जिन्होंने सेवा में छह माह से कम अवधि पूरी की हो वे इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *