मतदाता ही लोकतंत्र का मूल: मुख्य चुनाव आयुक्त

चंडीगढ़, 13 जून- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान द्वारा स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग में भारत की दीर्घकालीन साझेदारी का पक्ष रखा

श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों के साथ भी कई दौर की द्विपक्षीय बैठकें की। इसके अलावा, वे स्वीडन में रह रहे अप्रवासी भारतीयों से भी रूबरू हुए। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों को उनके वोट के महत्व के बारे बताया और जानकारी दी कि भारत चुनाव आयोग लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान एनआरआई वोटर के वोट डालवाने के लिए अलग से व्यवस्था करता है। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। चुनाव आयोग तो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने का एक माध्यम होता है। असली मजबूती तो मतदाता होता है।

श्री ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रबंधन में भारत के नेतृत्व को रेखांकित किया। इस सम्मेलन में लगभग 50 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका आयोजन स्वीडिश विदेश मंत्रालय, स्वीडिश चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) द्वारा किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिन देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों के साथ बातचीत की है उनमें यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मंगोलिया, मोल्दोवा, लिथुआनिया, मोरिशियस, जर्मनी, यूक्रेन, क्रोशिया और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस क्षेत्रों में गलत सूचना, डिजिटल व्यवधान, चुनावी सुरक्षा, जलवायु संबंधी जोखिम और चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका शामिल है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *